नीति आयोग के निर्देशानुसार, प्रखंड आकांक्षी योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने के उद्देश्य से उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, बीडीओ कुमार प्रशांत और सीओ विकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया