हैदरगढ़: सोनिकपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, छात्रों के साथ भोजन किया ग्रहण
बाराबंकी के हैदरगढ़ उप जिला अधिकारी के द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सोनिकपुर का बुधवार करीब समय 12:25 बजे औपचारिक निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यालय में जलापूर्ति से संबंधित समस्या का संज्ञान लिया गया। उक्त समस्या सबमर्सिबल मोटर के खराब होने के कारण उत्पन्न हुई थी।