बांका: बांका कोर्ट में 'कमजोर गवाह गवाही केंद्र' शुरू, सुरक्षित माहौल में होगी गवाही
Banka, Banka | Apr 10, 2026 बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नव निर्मित “कमजोर गवाह गवाही केंद्र” पर संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने की । इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों, यौन अपराध पीड़ितों और धमकी झेल रहे गवाहों को सुरक्षित माहौल में बिना आरोपी का सामना किए गवाही देने की सुविधा।