विराटनगर: विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने सादगीपूर्ण विवाह का दिया संदेश
Viratnagar, Alwar | Apr 10, 2026
विराटनगर के वर्तमान विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे का विवाह 21 अप्रैल को आयोजित होगा। इस अवसर पर विधायक ने बेहद साधारण और सादगीपूर्ण शादी कार्ड छपवाया है, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। आमजन की तरह सरल तरीके से विवाह समारोह आयोजित करना उनका प्रमुख उद्देश्य बताया जा रहा है।