मुज़फ्फरनगर: बागपत की मासूम को न्याय दिलाने के लिए 29 जून को लखनऊ कूच करेगी भाकियू तोमर, CM योगी से दोषियों को फांसी की सजा की मांग
बागपत में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन 29 जून को लखनऊ कूच करेगा और 30 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। भाकियू तोमर ने दोषियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग उठाई है।