महागामा: पाकड़ीह में मां काली के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mahagama, Godda | Nov 10, 2026 महागामा। प्रखंड क्षेत्र के छोटी सरभंगा स्थित पाकड़ीह में मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।