शिवपुरी शहर के साइंस कॉलेज परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और असुरक्षा के माहौल को लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्र हितों से जुड़ी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।