कासगंज: कासगंज में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत न्यायालय ने वायु प्रदूषण अधिनियम के मामले में आरोपी को सुनाई सजा
कासगंज में न्यायालय ने कोतवाली कासगंज क्षेत्र के सैलई गांव के रहने वाले आरोपी मानपाल पुत्र साजन सिंह को वायु प्रदूषण अधि0 से सम्बन्धित मामले में न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। और आरोपी पर 5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है । अर्थदण्ड अदा नहीं करने पर आरोपी को 1 माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया है ।