टिब्बी: टिब्बी पुलिस की कार्रवाई में 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब किया गया जब्त
थाना टिब्बी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए घग्घर नाली दक्षिण पटडा क्षेत्र से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की है। एएसआई हरलाल ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की, हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज किया