कोतमा: रामनगर पुलिस ने छत्तीसगढ़ तस्करी के लिए ले जाई जा रही 234 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | Jul 7, 2026 रामनगर पुलिस ने सोमवार मंगलवार रात 1 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद सोएब खान उर्फ पप्पू (42), मोहम्मद राजिक उर्फ राज (30) एवं रामू बंसल (19), निवासी जमुना कॉलरी, थाना भालूमाड़ा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कौशिक और स्टाफ शामिल रहा।