नगर निगम ने शिवपुर स्थित रामभट्ट तालाब की तीन पांचों धर्मशालाओं से अवैध कब्जा हटाने के लिए चलाया अभियान
Sadar, Varanasi | May 14, 2026 वाराणसी : पंचक्रोशी यात्रा 15 मई से शुरू हो रही है। इसे देखते हुए नगर निगम पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले पड़ावों को दुरुस्ता करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में गुरुवार को शिवपुर के रामभट्ट तालाब स्थित गोकुल धर्मशाला तथा हनुमान धर्मशालाओं को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर निगम ने अपना ताला जड़ दिया है ताकि इसे ठीक कराकर श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सके।