अंबाह: SiR में वोट काटने के विरोध में कांग्रेस ने नपा चौराहा पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Ambah, Morena | Oct 15, 2026 अंबाह। एसआईआर में मतदाता सूची से वोट काटे जाने के विरोध में कांग्रेस ने नगर पालिका चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। विधायक देवेंद्र सखवार, कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृज किशोर सखवार के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क से बाइक रैली निकाली गई। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।