शिवपुरी नगर: माँ की ममता और पुलिस की बेरुखी: 5 साल के मासूम के अपहरण के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर आदिवासी महिला।
एक माँ का कलेजा अपने जिगर के टुकड़े को देखने के लिए बिलख रहा है, लेकिन सिस्टम की लापरवाही और अपराधियों के हौसले उसकी राह में रोड़ा बने हुए हैं। धौरिया निवासी सुभाना आदिवासी ने शनिवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को गुहार लगाते हुए बताया है कि मार्च 2026 में ग्वालियर मेले के दौरान उसका 5 साल का मासूम बेटा लवकुश अज्ञात कारणों से लापता हो गया था।