कैथल: कैथल में एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की सभी समस्याएं, दिए तत्काल निर्देश
कैथल में एसडीएम संजय कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की सीवरेज, सड़क दुरुस्ती, पीएम आवास योजना समेत अन्य समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।