नगर पंचायत कलान में पिछले 40–45 दिनों से अधिशासी अधिकारी (EO) के अनुपस्थित रहने से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकारी के न होने से जनता के जरूरी प्रमाण पत्र और विकास कार्य अधर में लटके हैं। दूर बैठे ईओ द्वारा चार्ज संभालने से स्थानीय स्तर पर शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा.