बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है । कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
#सात_निश्चय_3
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#EaseOfLiving
#जनसुनवाई
#लोक_शिकायत
#सुशासन
#जनसेवा
#जनहित
#पारदर्शी_प्रशासन
#उत्तरदायी_प्रशासन
#बिहार_सरकार
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका_जिला_प्रशासन
#जिला_पदाधिकारी_बांका
#Banka
#BiharGovernment
107 views | Banka, Bihar | Jul 10, 2026