आज श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि विज्ञान केन्द्र से क्रियान्वयन की जाने वाली केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि वर्ष 2026-27 के लिये कार्यान्वयन होने वाली योजनाओं की भौतिक व वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करें एवं सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, वरीय वैज्ञानिक (के०भी०के०), जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकस पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, उप निदेशक (कृ०अभि०), भूमि संररक्षण एवं कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल, बांका उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Jul 14, 2026