जयपुर: सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एक बिहार निवासी युवक को 4 किलो 775 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया
Jaipur, Jaipur | May 22, 2026 सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया पुलिस ने बिहार निवासी मोहम्मद जमालुद्दीन निवासी ग्राम सिसौनी पोस्ट बरहरा थाना मरोना जिला सुपौल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 4 किलो 775 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। एनडीपीएस में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। जांच जारी है।