गिरिडीह: गांडेय के मोहनडीह गांव में नाबालिग बच्ची का बाल विवाह रुकवाया गया, प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी सूचना
गांडेय पंचायत अंतर्गत मोहनडीह गाँव में मंगलवार की दोपहर 12 बजे एक नाबालिग बच्ची के बाल विवाह को रुकवाया गया।इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गाँव में एक बाल विवाह संपन्न हो रहा है।सूचना प्राप्त होते ही मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी निसात अंजुम को दी गई।