नदबई: नदबई में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया युवक, हुई मौत, वह ईंट भट्टे पर करता था मजदूरी
NH-21 पर स्थित हंतरा गांव के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युथक ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था और ट्रैक्टर से कच्ची ईंट ढोने का काम कर रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में मजदूर एकत्र हो गए।