बीदासर: बिदासर में कटाणी रास्ता हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना, महिलाएं भी रहीं शामिल
Bidasar, Churu | Jun 10, 2026 बीदासर के रामदेवरा गांव के ग्रामीण वर्षों पुराने कटाणी रास्ते को सर्वे के दौरान रिकॉर्ड से हटाए जाने के विरोध में तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता हटने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।