बिजनौर: बिजनौर कलेक्ट्रेट में ग्राम पंचायत शौचालय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Jun 12, 2026 बिजनौर कलेक्ट्रेट में आज शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत शौचालय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने एक मांग पत्र डीएम को सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि महीनों से उनका मानदेय नहीं मिल पाया है। साथ ही मानदेय में वृद्धि भी नहीं हो पाई है कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने की एवज में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।