2:00 बजे खखन्दुआ माइंस में संचालित पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के खिलाफ ग्रामीणों का "घेरा डालो, डेरा डालो" आंदोलन मंगलवार को तीसरे दिन भी सुबह से ही जारी रहा। आंदोलन के दौरान भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन बाधित रहा। हिसुआ विधायक अनिल सिंह भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ग्रामीणों की मांगों को तर्कसंगत बताया।