नीमच नगर: नीमच में आउटसोर्स व संविदा कर्मचारियों का हल्ला बोल, स्थाईकरण और वेतनवृद्धि की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे करीब नीमच में सीटू जिला शाखा के बैनर तले आउटसोर्स, ठेका, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और अस्थाई कर्मचारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से विद्युत वितरण कंपनी में काम करने के बावजूद उन्हें स्थाई पदों पर समायोज