गुमला: गोपाल कुमार बने राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के ज़िला अध्यक्ष
Gumla, Gumla | May 24, 2026 राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड की गुमला जिला इकाई की बहुप्रतीक्षित आमसभा रविवार को शहर स्थित नीलेश कॉम्प्लेक्स भवन के सभागार में आयोजित हुई। सभा में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल कुमार को गुमला जिला अध्यक्ष चुना गया।