बोध गया: गया एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण: इमरजेंसी में यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रशिक्षण दिया गया
गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान BhaviPRA फायर फाइटर्स और बिहार फायर सर्विस के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।