पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, हार का ठीकरा किसी मशीन पर नहीं फोड़ना चाहिए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने को लेकर जदयू कार्यालय में रविवार को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पलटवार किया है। मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अनेक बार ईवीएम पर सवाल उठा चुके हैं। हर बार उन्हें चुनौती दी जाती है कि आप बताइए कि आखिर इसमें क्या प्रॉब्लम है, लेकिन राहुल गांधी नहीं बताते हैं।