बहराइच: बहराइच जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने की कार्रवाई
बहराइच जिले में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। गुल्लाबीर कॉलोनी में अवैध निर्माण को लेकर अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने संज्ञान लिया, और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटवाया। लोग कॉलोनी के निर्धारित क्षेत्र से बाहर अवैध तरीके से मकान बना रहे थे, जिस पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका की टीम मौजूद रही।