बहराइच: बहराइच पहुंचे लखीमपुर खीरी के सपा सांसद ने उदितराज के बयान का किया समर्थन, बोले- हर पीड़ित समाज सपा के साथ
आरक्षण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शनिवार को बहराइच पहुंचे लखीमपुर खीरी के सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता उदितराज द्वारा ओबीसी को राहुल गांधी के राह पर चलने वाले दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उदित राज ने बिल्कुल सही कहा है।