बहराइच: दरगाह इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव, पुलिस पहचान में जुटी
बहराइच जिले में थाना दरगाह पुलिस को शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे सूचना मिली कि दरगाह शरीफ परिसर में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 70-72 वर्ष बताई जा रही है और वह काफी दिनों से बीमार रहती थी। पुलिस ने बताया कि सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया गया है और पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।