बहराइच: डीएम व एसपी ने एम्स इंटरनेशनल स्कूल सहित आरओ व एआरओ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कोतवाली बिहार क्षेत्र अंतर्गत स्थित एम्स इंटरनेशनल स्कूल सहित जनपद में 22 शिक्षण संस्थानों में स्थापित किए गए 23 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होगी। जिसको लेकर शनिवार को डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।