खेकड़ा: खेकड़ा में तांत्रिक पर जमीन में दबा सोना निकालने का लालच देकर ₹12 लाख ऐंठने का आरोप, पूरे परिवार को मारने का दिखाया डर
Khekada, Bagpat | Jun 12, 2026 खेकड़ा कस्बे में जमीन में दबा सोना (खजाना) निकालने का लालच देकर एक प्रॉपर्टी डीलर से लाखों रुपये की सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक तांत्रिक ने खजाने का लालच और फिर अनिष्ट का खौफ दिखाकर परिवार से पिछले 4 वर्षों में करीब 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। तांत्रिक बकरे और मुर्गे की बलि का उदाहरण देकर पूरे परिवार की मौत होने की धमकी देता था। पीड़ित परिवार