जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय डोर-टू-डोर जिले के विभिन्न प्रखंडों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों मे पारा लीगल वॉलेंटियर्स के द्वारा कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया।