मुरैना नगर: सिंगल बस्ती में AC विवाद से खूनी संघर्ष, पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी व सरिया से किया हमला, 5 घायल
मुरैना की सिंगल बस्ती चमेली वाली गली में एसी विवाद को लेकर हिंसक घटना हो गई।विनोद के अनुसार एसी का पिछला हिस्सा पड़ोसी की छत की ओर था,जिसे हटाने के बाद भी तनाव बना रहा।बीती रात पड़ोसियों ने गाली गलौज कर लाइट बंद कर हमला किया।कुल्हाड़ी, सरिया और फरसे से वार में विनोद समेत 5 लोग घायल हुए।सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।