बारुन: केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारुण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन, 09 शिक्षकों को दी गई विदाई
केशव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नौ शिक्षकों के हुए तबादले के मौके पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन एक अद्वितीय और यादगार रिति से किया गया. इस समारोह में नौ शिक्षकों को भावुक रूप से विदाई दी गई और उनकी साफ और प्रेरणादायक सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया.वही बता दे कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकरणी सदस्य हजारी सिंह थे.