राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 30 सितंबर को बाड़मेर के बाछड़ाऊ में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर के जिला पदाधिकारी की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यों का बंटवारा किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक उपस्थिति हो इस हेतु पदाधिकारी को लक्ष्य देकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री बाछड़ाऊ में सुबह 10:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम रहेगा । आने वाले पंचायत तथा जिला परिषद के चुनाव को देखकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त बैठक में विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी तथा आदुराम मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अनंत राम बिश्नोई, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल तथा किशोर सिंह कानोड, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह इंदा, रमेश शर्मा तथा लूणकरण बोथरा, ललित बोथरा, खुमान सिंह सोडा,जिला मंत्री ईश्वर नवल तथा रेखा चांडक, रेनू दर्जी, दिलीप सिंधी सहित अपेक्षित लोगों ने भाग लिया
Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan BJP Barmer Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary Aduram Meghwal
Barmer, Barmer | Sep 28, 2026