पटना ग्रामीण: पूर्व सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, मंत्री अशोक चौधरी भी भागे-भागे पहुंचे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। वहां रोजाना की तरह तीन मंत्रियों की जनसुनवाई का कार्यक्रम तय था। आज मंत्री अशोक चौधरी, मदन सहनी और श्वेता गुप्ता को जनसुनवाई के लिए वहां पहुंचना था, लेकिन जब नीतीश कुमार वहां औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो तीनों मंत्रियों में से कोई भी मौजूद नहीं मिला।