बुढ़नपुर: कप्तानगंज पुलिस ने चाकू से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पति-पत्नी के विवाद में हुई थी हत्या
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी पुलिस ने तहरीर की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया था विवेचना के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया पकड़े गए आरोपी को आज दिन मंगलवार को 4:00 बजे कप्तानगंज पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया