डुमरा: सीतामढ़ी: शहर के रिंग बांध के पास शव पहुंचाने को लेकर हुए विवाद में एक एम्बुलेंस चालक पर चाकू से हमला
सीतामढ़ी: शहर के रिंग बांध स्थित डॉ. वरुण कुमार के क्लीनिक के गेट के पास शव पहुंचाने को लेकर हुए विवाद में एक एम्बुलेंस चालक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मैहसार गांव निवासी मनोज कुमार (पुत्र संजय साह) के रूप में हुई है।