बरकागाँव: तलसवार विद्यालय में माओवादियों ने चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, पुलिस ने पोस्टर किया ज़ब्त
बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में विद्यालय दिवार में भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया। जिसमें झारखंड में आने वाले छठी विधानसभा चुनाव को बहिष्कार तथा जल जंगल जमीन को विभिन्न कंपनियों से बचाने की बात लिखी गई है। तथा पुलिस मुखबिर को फौजी करवाई की बात लिखी है।