टिब्बी: शेरेका में भाजपा का विकास रथ कल, सतीश पूनिया होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल टिब्बी की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन चाहर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न राज्यों में मिली चुनावी जीत का जश्न मनाया। मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार स्वामी ने बताया कि 8 मई 2026 को शाम 4 बजे गांव शेरेका में भाजपा का विकास रथ पहुंचेगा।