बालाघाट: नीट पेपर लीक के विरोध में आप का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
बालाघाट में नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कालीपुतली चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण जिला अध्यक्ष मस्तराम लाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। मस्तराम लाड़े ने कहा कि लगातार नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से करोड़ों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड