हज़ारीबाग: दुर्गा पूजा में उमड़ी भीड़, जाम से श्रद्धालु परेशान
हजारीबाग में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। परिवार के साथ लोग पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच सड़क पर लगने वाला जाम परेशानी बढ़ा रहा है। बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है। अब श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।