गुमला: पालकोट में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, बरामदे में मिला शव, हत्या की आशंका
Gumla, Gumla | Apr 12, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के नवाडीह कटहल टांड़ बगेसरा गांव में 78 वर्षीय गंझू उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार गंझू उरांव पिछले कुछ समय से गुमला क्षेत्र में रह रहे थे। दो दिन पहले वे अपने गांव स्थित खपड़ा के घर की मरम्मत कराने पहुंचे थे।