भीलवाड़ा: रामपुरी में बिजली करंट से चारे भरी पिकअप में लगी आग, चालक सावरमल की हुई मौत
रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार दोपहर बिजली करंट लगने से पशु चारे से भरी पिकअप में आग लग गई, हादसे में राजस्थान के 32 वर्षीय चालक सावरमल की मौत हो गई। वह भीलवाड़ा जिले के करारी गांव का निवासी था और चारा लेने आया था। चारा भरकर लौटते समय पिकअप बिजली लाइन के नीचे से गुजरी तो तारों की चपेट में आ गई।