लोहरदगा: लातेहार पुलिस ने लोहरदगा निवासी एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
लोहरदगा निवासी आरोपी नसीम अंसारी उर्फ रिंकू ने फेसबुक के जरिए एक लातेहार जिला का रहने वाली एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाकर 5.5 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी नसीम अंसारी ने खुद को इंजीनियर बताकर कंस्ट्रक्शन के काम में पैसे लगाने का झांसा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5:00 बजे लातेहार पुलिस ने बताया कि साइबर ढग को पकड़ने में काफी मेहनत किया!