बरहरुवा: अज्ञात ट्रेन से गिरकर रेल यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, रेफर
मालदा डिवीजन के पाकुड़ बरहरवा रेलखंड पर बुधवार की देर रात्रि एक ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसे उनके साथी सहित बरहरवा आरपीएफ की मदद से आनन फानन में बरहरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता टुडू के द्वारा प्रारंभिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।