उदयपुर: उदयपुर वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी, महेशपुर में एक ग्रामीण के मकान को क्षतिग्रस्त कर फसलों को पहुंचाया नुकसान
सरगुजा जिले के उदयपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत इन दिनो हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम हाथियों के निगरानी में जुटी है। चार वपांच अक्टूबर की दरमियांनि रात हाथियों ने उत्पात मचाते हुए ग्रामीण के मकान को क्षतिग्रस्त कर फसलों को नुकसान पहुंचाया है।