लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे पर आज सोमवार को सुनसी गांव के मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।