सागर नगर: बकाया कर न देने पर निगम की सख्ती, जनता स्कूल में तालाबंदी, मौके पर ₹2.50 लाख जमा, जल्द चुकाने का आश्वासन
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर निगम टीम ने गुरुवार सुबह 11 बजे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरव्याऊ में लगभग 5 लाख रुपये के बकाया संपत्तिकर के चलते तालाबंदी की कार्रवाई की। नगर निगम के अनुसार, बार-बार सूचना एवं नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई थी। तालाबंदी के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए।